नई दिल्ली, अगस्त 17 -- झारखंड में छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को खुद एक बार प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करनी चाहिए और उनकी परेशानी दूर करनी चाहिए। राहुल गांधी ने सुझाव दिया है कि वे खुद प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलें ताकि झारखंड सरकार की ओर से उनकी चिंताओं को दूर करने के संकल्प को और मजबूत किया जा सके। परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र पिछले 24 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और 15 दिनों से भूखहड़ताल पर है। इस बीच सरकार ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से दो दौर की वार्ता भी की। लेकिन इसके बावजूद छात्र आंदोलन खत्म करने को राजी नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच नहीं होगी, तब त...