समस्तीपुर, जनवरी 6 -- विभूतिपुर। कोई वैज्ञानिक आविष्कार अंतिम नहीं होता, बल्कि एक आविष्कार अगले आविष्कार के लिए रास्ते उपलब्ध कराता है। यह भी आवश्यक नहीं कि मनुष्य बड़ी उम्र का होकर ही वैज्ञानिक आविष्कारों को समझे और नये आविष्कार के लिए प्रयोग करे। वास्तव में उत्सुकताएं आविष्कार के लिए प्रेरित करती हैं। यदि हम छात्रों के लिए उचित वातावरण और प्रोत्साहन उपलब्ध कराएं तो स्वयं करके सीखने की ओर छात्र स्वत: प्रवृत्त हो जायेंगे। ये बातें प्रखंड संसाधन केंद्र के लेखा सहायक योगेश कुमार ने कहीं। वे एक विभागीय बैठक में शामिल संकुल संसाधन केन्द्रों के समन्वयकों और संचालकों को संबोधित कर रहे थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने इस बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मशाल कार्यक्रम के डीसी विपत्र, छात्र - छात्राओं के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण, सीआरसी अनु...