कन्नौज, मार्च 6 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के तिर्वा रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ खोदे जाने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन ठेकेदार की मनमानी के प्रति उदासीन बना हुआ है। नगर पालिका ने कुछ दिनों पहले तिर्वा रोड के फुटपाथ पर इंटरलॉक ईंट से निर्माण और मरम्मत कर कराया था। इससे राहगीरों को काफी सहूलियत मिली थी। पिछले कुछ दिनों पहले स्ट्रीट लाइट की अंडर ग्राउंड केबल डालने के कारण ठेकेदार ने सड़क किनारे फुटपाथ को खोद दिया है। और कार्य धीमी गति से होने के कारण खुदे पड़े फुटपाथ के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का फुटपाथ खोदने से वाहन सड़क के नीचे नहीं जा पाते हैं। जिससे आए दिन जाम की समस्या खड़ी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कारण में लापरवाही बरतने के साथ...