खुदे पड़े गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा
हिन्दुस्तान संवाद, मई 10 -- कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार की सुबह तीन मासूम बच्चों की पानी भरे चार फुट गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। इससे भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएम ने पांच सदस्यीय समिति का गठन करते हुए तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा, डीएम ने मासूमों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।मजदूरों के बच्चे गड्ढे में डूबे दीनापट्टी गांव स्थित पंकज ईंट उद्योग पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जनपदों से आए मजदूर परिवार काम करते हैं। शनिवार की सुबह मजदूर ईंट भट्ठे पर अपने काम में जुटे थे, जबकि उनके बच्चे पास में खेल रहे थे। इसी दौरान अभय पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.