शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- लीपुरा में एक सप्ताह से खुदी पड़ी गली का मुद्दा आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने संज्ञान लिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार से नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है और सड़क निर्माण के लिए सामग्री भी मौके पर पहुंच गई है। इससे मोहल्ले के लोगों को राहत मिली है। बिजलीपुरा में वसीम अस्पताल के सामने से गायत्री मंदिर तक जाने वाली गली में ठेकेदार ने सड़क निर्माण के नाम पर रातों-रात खोदाई कर दी थी। बिना पूर्व सूचना की गई खोदाई से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुदाई के कारण स्कूल वैन गली में नहीं जा सकी और बच्चों व बुजुर्गों को वैकल्पिक रास्तों से निकलना पड़ा। खोदाई के बाद करीब एक सप्ताह तक न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही निगम या ठेकेदार की ओर से कोई देखने पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.