बक्सर, अगस्त 11 -- ब्रह्मपुर। सावन माह की शिवरात्रि व स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को पर्यावरण भारती की ओर से रघुनाथपुर में फलदार पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया गया। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शैलेश ओझा ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को भगवान भोलेनाथ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी पांच वर्षों तक सुरक्षा करना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...