धनबाद, अगस्त 11 -- धनबाद। पुराना बाजार टेम्पल रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में मंगलवार को धनबाद नगर कमेटी के तत्वावधान में शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता भाकपा माले धनबाद नगर सचिव विजय कुमार पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी की लंबी लड़ाई में खुदीराम बोस जैसे युवाओं ने अपने साहस और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष की राह दिखाई। आज जब जेन-जी देश और समाज के सवालों को लेकर अपनी आवाज मुखर कर रही है, ऐसे समय में खुदीराम बोस की शहादत युवाओं के लिए अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा बन सकती है।वक्ताओं यह भी पढ़ें- खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धा...