हाजीपुर, अगस्त 11 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर मंगलवार को बागमाली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता अमरदीप फूलन ने और संचालन मनोज सिन्हा ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार रविंद्र कुमार रतन ने कहा कि खुदीराम बोस का जीवन हर देशभक्त के लिए प्रेरणा है। मात्र 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी स्वीकार कर ली। जिस उम्र में युवा अपना भविष्य बनाते हैं, उस उम्र में उन्होंने मातृभूमि पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: खुदीराम बोस की शहादत को किया नमन उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की राह दिखाता रहेगा। अध्यक्ष अमरदीप फू...