बदायूं, मार्च 21 -- बदायूं। जिले भर में ईद उल फितर पर्व मुस्लिम भाईयों, बहिनों सहित बच्चों ने उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर ईदगाह में हजारों की तादात में मुस्लिम भाइयों ने अज्जाम मियां कादरी की इमामत में ईद उल फितर की नमाज अदा की। नमाज के बाद खुतबा पेश किया गया। इस दौरान हजारों मोमीन भाइयों ने एक साथ खुदा की बारगाह में दुआएं करते हुए देश की खुशहाली, आपसी भाईचारा, अमनों-अमान व देश की तरक्की के लिए हाथ उठाकर कामनाएं की। इस दौरान शहर के कई प्रबुद्धजनों द्वारा ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी।ईद उल फितर पर ईदगाह पर खुदा की बारगाह में ईद की नमाज के दौरान इबादत के लिए हजारों सिर एक साथ झुके और देश के अमन और चैन की दुआ के लिए हाथ एक साथ उठे। ईदगाह मे सुबह से ही रंग बिरंगे परिधानों में नमाजियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.