खुदा के बारगाह में एक साथ उठे हजारों हाथ
गंगापार, मई 28 -- देश के अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए खुदा के बारगाह में एक साथ हजारों हाथ उठे। सुबह नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए सेवईयों की मिठास संग लोगों ने खुशियां साझा की। इस अवसर पर घरों में बड़े पैमाने पर कुर्बानियां भी की गई। गुरुवार को ईद उल अजहा पर क्षेत्र के मांडा खास स्थित मस्तान शाह बाबा के दरगाह पर लगभग तीन हजार लोगों ने एक साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की। मांडा खास के अलावा कूदर, नेवारी, हाटा, सुरवांदलापुर, कनेवरा, खवास का तारा, जफरा, अड़ार, मांडा रोड, दिघिया, चिलबिला, गरेथा आदि मिश्रित आबादी वाले गांवों और बाजारों में ईद उल अजहा पर नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद का मुबारकबाद देते हुए सेवईयों के मिठास संग खुशी साझा की। यह भी पढ़ें- बकरीद पर खुदा की बारगाह में झुके हजारों सिर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.