भभुआ, फरवरी 27 -- कहा, पाक रमजान गुनाहों को मिटाकर दिल व ईमान को पाकिजा बनाता है अपनी आय में से जरूरतमंदों की मदद के लिए जकात और फितरा दिया (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज कैमूर की मस्जिदों में अकीदत और उत्साह के साथ अदा की गई। मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मुल्क में अमन-चैन, बरकत और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। शहर की मस्जिदों में विशेष साफ-सफाई व सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। मौलानाओं ने खुतबे में रमजान की फजीलत (महत्व) बयान की और अमन व अमान की दुआ मांगी। नमाज अदाल करने के बाद अकीदतमंदों ने अपनी आय में से जरूरतमंदों की मदद के लिए जकात और फितरा अदा किया। कैमूर के जामा, ईदगाह, एकरा, कैनाती, दखिन मोहल्ला पठान टोली, सराय, खैरा, सोनहन, कोचारी, सादे कवई, मिरियां, उजारी सिकठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.