सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता जिलेभर में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह सुहाने मौसम और हल्के बादलों के बीच ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क में अमन, भाईचारा, तरक्की और दुनिया भर के मजलूमों के लिए दुआएं मांगीं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।सुबह पांच बजे से ही घर-घर में ईद की तैयारी शुरू हो गई थी। लोग नए या साफ-सुथरे कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर नमाज के लिए निकले। शहर के बासबिट्टी रोड स्थित ईदगाह, हुसैन चौक की जामा मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। हालांकि नमाज के करीब एक घंटे बाद अचानक हुई बारिश ने त्योहार की खुशियों पर थोड़ा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.