शाहजहांपुर, मार्च 27 -- खुदागंज। रामनवमी के पावन अवसर पर खुदागंज में आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भगवा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला सहमंत्री गुरपाल सिंह ने बताया कि रैली श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुज़रते हुए रामपुर नवदिया स्थित दुर्गा माता मंदिर पर संपन्न होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। संगठन के अनुसार, नगर में श्री रामनवमी पर भव्य श्री राम शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्री राम मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। आयोजकों ने कहा कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नगर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...