शाहजहांपुर, मार्च 8 -- खुदागंज। खुदागंज में होली के पांचवें दिन मनाया जाने वाला पारंपरिक रंग पंचमी का पर्व रविवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के विभिन्न मोहल्लों में रंग-गुलाल की बौछारें शुरू हो गईं और युवाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। दिनभर पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पारंपरिक कार्यक्रम के तहत लाट साहब का जुलूस भी निकाला गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस मोहल्ला लक्ष्मीपुर से बैंड बाजे के साथ शुरू हुआ और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जुलूस में शामिल हुरियारों ने जमकर रंग खेला। रास्ते में छतों पर खड़ी महिलाओं ने जुलूस में शामिल लोगों पर रंग और गुलाल डाला, जबकि बच्चों ने गुब्बारे फेंककर उत्सव का आनंद लिया। कई स्थानों पर डीजे की धुन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.