शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। खुदागंज विकासखंड में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय अभिलेखों, पंचायत सचिव कक्षों और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय भवन पर अंकित "विकासखंड" शब्द के मिटे होने पर नाराजगी जताई और इसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अभिलेख सुव्यवस्थित रखे जाएं और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे और ग्राम पंचायत अधिकारी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.