सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिपरहवा में खुदाई के दौरान प्राप्त 331 अवशेष रत्न पिपरहवा का हिस्सा, हक और अधिकार है। उन्हें कपिलवस्तु स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ये बातें उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर महोत्सव में कहीं। उन्होंने कहा कि पिपरहवा-कपिलवस्तु को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित कर इसे दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को नेपाल सीमा से सटे भगवान बुद्ध की क्रीडास्थली कपिलवस्तु-पिपरहवा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य स्तूप का दर्शन किया, राजकीय बौद्ध संग्रहालय का जायजा लिया और भंतों से संवाद किया। इसके बाद वह जिला मुख्यालय पर आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.