फरीदाबाद, मार्च 15 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर की सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए मोहना रोड दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के पास पर प्रस्तावित बड़े मैनहोल के निर्माण कार्य पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। खुदाई के दौरान जमीन के नीचे 33 केवी की बिजली लाइन मिलने के कारण फरीदाबाद नगर निगम को काम तुरंत रोकना पड़ा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खोदे गए गड्ढे को फिलहाल बंद कर दिया गया है। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड के पास मोहना रोड पर बड़ा मेनहोल बनाने की योजना बनाई गई थी। इस मेनहोल के जरिए ट्रंक सीवर लाइन को सुचारु रूप से चलाने और शहर की कई कॉलोनियों में सीवर का दबाव कम करने का लक्ष्य रखा गया था। अधिकारियों के अनुसार इसके बनने से करीब आधे बल्लभगढ़ क्षेत्र की सीवर समस्या में काफी राहत मिल सकती थी।अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.