हल्द्वानी, जून 6 -- हल्द्वानी। शहर में सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने को हो रही खुदाई ने पेयजल संकट बढ़ा दिया है। बागनाथ कॉलोनी चौफुला में पाइप लाइन टूटने से पानी की सप्लाई ठप हो गई है। देर रात तक लाइन ठीक होने पर शनिवार तक प्रभावित लोगों को पानी मिलने की उम्मीद है। यूयूएसडीए नगर निगम के नए वार्डों में सीवर और पेयजल की नई लाइन बिछाने का काम कर रहा है। इसके लिए गलियों की सड़कों को खोदा जा रहा है। शुक्रवार को बागनाथ कॉलोनी चौफुला में पेयजल लाइन से घरों को दिए गए कनेक्शन टूट गए। इससे पानी सड़क पर बर्बाद होने लगा। इसकी सूचना पर जल संस्थान ने गेटवॉल्व बंद कर पानी सप्लाई रोकी। देर शाम तक कर्मचारी लाइन को ठीक करने में जुटे रहे। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता एमसी सती ने बताया कि खुदाई के दौरान लाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित रही। --
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.