कन्नौज, फरवरी 2 -- गुरसहायगंज | संवाददाता नगर में हर घर नल योजना अभी तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकी है। अशोक नगर, किदवई नगर और बताशा गली जैसे इलाकों में आज भी लोग घरों तक पानी न पहुंचने से परेशान हैं। हालात यह हैं कि कई परिवार नाली के किनारे लगे पाइप से पानी भरने को मजबूर हैं। कहीं टिल्लू पंप तो कहीं जेट पंप के सहारे जलापूर्ति की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि पुरानी पाइप लाइन चोक होने के कारण नई लाइन डाली जा रही है। जीटी रोड पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके चलते तिराहे के पास फुटपाथ खोद दिया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुदाई के बाद मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। अधूरी व्यवस्था के कारण राहगीरों और दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.