खुदाई के दौरान टोरेंट गैस पाइपलाइन में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
मुरादाबाद, मई 15 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरिद्वार हाईवे स्थित अगवानपुर में शुक्रवार को टोरेंट गैस की पाइपलाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया। पाइपलाइन से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक फायर टेंडर की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि समय रहते गैस सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि गैस पाइपलाइन में आग लगने की सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खुदाई का कार्य चल रहा था, जिसके दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आग लग गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.