हमीरपुर, अप्रैल 25 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बीच से गुजरे बांदा-पैलानी-तिंदवारी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान पाइप लाइन टूट जाने से तीन दिन से वार्ड नंबर-14 की करीब दो हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। पाइप ठीक कराने के लिए ठेकेदार उपभोक्ताओं से धन की मांग कर रहा है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। कस्बे के अंदर बांदा-पैलानी-तिंदवारी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान हुई खुदाई से पेयजल की पाइप लाइन टूट जाने से तीन दिनों से वार्ड की दो हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। वार्ड के निवासी नरेंद्र गुप्ता, कपिल, बलराम, रामचंद्र आदि ने बताया कि तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। पाइप लाइन दुरुस्त करने के नाम पर उपभोक्ताओं से धनराशि की मांग ठेकेदार कर रहा है। जल ...