खुदरा वाहन बिक्री में आया तेज उछाल
नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीते महीने (मई) में वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि देशभर में 25.31 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई है। हालांकि अप्रैल के मुकाबले बिक्री में 6.75 प्रतिशत की गिरावट आई है। उधर, कुल खुदरा बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की हिस्सेदारी पहली बार 11 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में उछाल के पीछे पश्चिम एशिया संकट के बीच पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को अहम माना जा रहा है। लोग अपनी परिवहन लागत को कम करने के लिए अब ईवी की तरफ रुख कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार बीते महीने ईवी के साथ दोपहिया, यात्री वाहन, तीन पहिया और ट्रैक्टर श्रेणी में वाहनों की बिक्री का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.