खुदरा यूरिया नहीं बेचने वाले दुकानों से होगा स्पष्टीकरण
जहानाबाद, जून 2 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर बाजार में किसानों को दो, चार, दस किलो यूरिया खाद दो माह से नहीं मिल रहा है। जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा ने बताया कि 25 मई से ही किसानों को उचित मूल्य पर खुदरा यूरिया बिक्री करने का लिखित आदेश निर्गत कर दिया गया है। फिर भी किंजर इलाके से बहुत शिकायत मिल रही है। डीएओ ने कहा कि जो दुकानदार खुदरा खाद किसानों से नहीं बिक्री करेंगे उन पर स्पष्टीकरण पूछते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को खाद की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- खाद विक्रेता पर एफआईआर दर्ज, 12 दुकानदारों को नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.