नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली। देश की खुदरा महंगाई फरवरी में उछलकर 3.1 प्रतिशत रह सकती है, जबकि जनवरी में यह 2.8 प्रतिशत थी। मिंट द्वारा 18 अर्थशास्त्रियों के बीच किए गए सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है कि कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई में इजाफा हो सकता है। इसके आधिकारिक आंकड़े 12 मार्च को जारी किए जाएंगे। सरकार ने हाल ही में महंगाई की गणना के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की नई श्रृंखला शुरू की है, जिसमें 2024 को आधार वर्ष बनाया गया है। इस नई श्रृंखला के तहत फरवरी की खुदरा महंगाई 2.8 प्रतिशत से 3.4 प्रतिशत के बीच रह सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सब्जियों, दालों और अन्य खाद्य वस्तुओं में कीमतों में गिरावट की रफ्तार कम हुई है, जिसके कारण कुल महंगाई थोड़ी बढ़ सकती है। नई श्रृंखला में खाद्य और पेय पदार्थों का हिस...