नई दिल्ली, फरवरी 13 -- खुदरा महंगाई दर बीते महीने (जनवरी) में बढ़कर 2.75 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI) पर आधारित सालाना महंगाई दर 2.13 फीसदी रही है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में क्रमशः 1.96 और 2.44 फीसदी दर्ज की गई है। बीते महीने वार्षिक आवास महंगाई दर 2.05 फीसदी रही है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 2.39 और शहरी क्षेत्र की मंहगाई दर 1.92 फीसदी रही है। इस बार सरकार ने साल 2024 के आधार पर खुदरा महंगाई की नई सीरीज में कई बदलाव किए हैं, जिसे बीते दस वर्षों में खुदरा महंगाई आंकड़ों में किया गया सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नई श्रृंखला में आधार वर्ष 2012 से बदलकर 2024 किया गया है, जिससे कि लोगों की बदलती जीवनशैली और खर्च के तरीके को बेहतर तरीके से दिखाया जा सके। नए आंकड़ो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.