खुदकुशी रोकने के लिए आईआईटी छात्रावास से हटेंगे सामान्य पंखे, लगेंगे स्प्रिंगलोडेड पंखे
कानपुर, मार्च 26 -- आईआईटी कानपुर के सभी छात्रावासों में लगे सामान्य पंखों को हटाया जाएगा। इसके स्थान पर अब स्प्रिंगलोडेड पंखे लगाए जाएंगे। वहीं, कई कमरों में कपड़ा सुखाने के लिए लगे पाइप को भी हटाने की तैयारी है। संस्थान प्रशासन ने लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए यह अनोखी पहल की है। जिससे स्प्रिंगलोडेड पंखे में फंदा लगाने की कोशिश हुई तो वजन पड़ते ही वह नीचे आ जाएगा। साथ ही, संस्थान ने ऑनलाइन काउंसिलिंग एंड इमोशनल वेलनेस कोच योर दोस्त के साथ भी साझेदारी की है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जिससे छात्र कभी भी फोन या ऑनलाइन माध्यम से सलाह ले सकेंगे। आईआईटी कानपुर में पिछले दो वर्षों में आत्महत्या की 9 घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए आईआईटी प्रशासन ने जहां छात्रों और पूरे परिसर के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.