मेरठ, जून 25 -- प्रेमिका द्वारा ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर गोली मारकर आत्महत्या करने वाले शाकिब को गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद सुबह उसका शव घर पहुंचा था। जिसके देख परिजनों में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम थी। उधर, साकिब के भाई ने प्रेमिका समते छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला जोगियान निवासी साकिब पुत्र सैफुद्दीन का मेरठ की युवती से प्रेम प्रसंग था। परिजनों का आरोप है कि युवती व उसके परिजन साकिब से लगातार पैसे ऐंठ रहे थे। हाल ही में उसने युवती को आई फोन 17 भी दिलाया था। यह भी पढ़ें- खुदकुशी प्रकरण : गमगीन माहौल में साकिब सुपुर्द-ए-खाक अब साकिब ने पैसे देने बंद किए तो आरोपियों ने उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। दस जून को साकिब व उसके दो भाइयों के खिलाफ ...