खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 30 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा में करीब दो माह पहले दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस के आरोपित पति और उसके परिवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। शनिवार को आरोपित पति गुलशन साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बता दें कि क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा निवासी अशोक निषाद की पुत्री माधुरी का शव 9 अप्रैल 2026 की सुबह घर की छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अकटहवा निवासी गुलशन साहनी, उसकी मां चंद्रावती, भाई अभिमन्यु और शेखर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.