खुदकुशी की पोस्ट डालने वाले युवक को पुलिस ने बचाया
लखनऊ, मई 29 -- भटवारा गांव में युवक रामदेव (20) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली कि वह ट्रेन की पटरी पर आत्महत्या करने जा रहा है। इंस्टा पर पोस्ट वॉयरल होते ही गोसाईंगंज पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने चंद मिनटों में पोस्ट डालने वाले रामदेव को सकुशल बरामद कर लिया। उसकी काउंसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया। गोसाईंगंज प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि भटवारा गांव निवासी रामदेव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है। पोस्ट में लिखा था कि वह दोपहर 12 बजे ट्रेन के आगे आत्महत्या कर लेगा। इस पर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने तुरंत क्षेत्र के दरोगा भुवाल सिंह को रामदेव के गांव भेजा। दरोगा भुवाल को युवक घर के पास ही मिल गया। युवक ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग उसके परिजनों को लेकर अनावश्यक टिप्पणी करते हैं। विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.