लखनऊ, मई 29 -- -एक का पत्नी से विवाद था तो दूसरी का प्रेमिका से लखनऊ। विशेष संवाददाता

पुलिस की तत्परता मेटा अलर्ट से पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर बांदा तथा बिजनौर पुलिस ने दो युवकों की जान बचाई। बांदा के बिसंडा थाने की पुलिस सूचना मिलने के 15 मिनट तथा बिजनौर के नगीना थाने की पुलिस 11 मिनट में पीड़ितों की मदद के लिए पहुंची।

बांदा का मामला बांदा के 30 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट किया तथा बिजनौर के 20 वर्षीय युवक ने प्रेमिका से विवाद के बाद तनाव में खुदकुशी सबंधी पोस्ट की। बांदा के युवक ने पत्नी के लिए शायरी लिखकर इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किया। मेटा की तरफ से डीजीपी कार्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटरपर ई-मेल के जरिए अलर्ट प्राप्त हुआ। पुलिस मुख्यालय की सूचना प...