आरा, मार्च 14 -- -नवादा थाने की बिहारी मिल भट्टी गली की शनिवार की सुबह की घटना -घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र की बिहारी मिल भट्टी गली में स्थित किराए के मकान से शनिवार की सुबह एक प्राइवेट शिक्षिका का शव पंखे से लटका मिला। उनके दोनों हाथों की अंगुलियां काली पड़ी थीं। चेहरे की बायीं तरफ की ठुड्डी पर छिला हुआ और गर्दन पर काला निशान पाया गया है। ऐसे में शिक्षिका के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मृत शिक्षिका मूल रूप से उदवंतनगर गांव के डंडी पट्टी निवासी अनिल कुमार सिंह की 29 वर्षीया पुत्री कुमारी अनामिका थी। वह सीबीएसई बोर्ड के इंटर और मैट्रिक के छात्रों को होम ट्यूशन कराती थी। इसके अलावा बीपीएससी की तैयारी करती थी। पूर्व में उसने दारोगा की लिखित परीक्षा भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.