हापुड़, मार्च 11 -- क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए के होने के दावे से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। खुड़लिया गांव के जंगल में ग्रामीणों ने सुबह के समय तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल व आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी। हालांकि टीम को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह कुछ लोग रोज की तरह खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें जंगल की ओर एक तेंदुआ दिखाई दिया। अचानक जंगली जानवर को सामने देखकर ग्रामीण घबरा गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत गांव लौटकर अन्य लोगों को सूचना दी और वन विभाग को भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने जंगल और आसपास के खेतों में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वन विभाग क...