कोडरमा, अप्रैल 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम खुट्टा के समीप अग्रवाल परिवार के सौजन्य से दो दिवसीय अष्टप्रहरी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे से आरंभ हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान रविवार दोपहर 2 बजे तक लगातार जारी रहेगा। पहले दिन विधि-विधान के साथ कलश स्थापना के बाद नाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। वहीं रविवार को हवन, पूर्णाहुति और विसर्जन मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। मुख्य पुजारी संजय अग्रवाल ने बताया कि अष्टप्रहरी संकीर्तन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि लाना है। अखंड हरिनाम संकीर्तन से आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और वातावरण पवित्र बनता है, साथ ही मान्यताओं के अनुसार इससे पापों का नाश भी होता है।इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य ...