लखीसराय, अप्रैल 7 -- चानन, निज संवाददाता। खुटूकपार पंचायत के नथुडीह गांव की तस्वीर पंचायती राज भी नहीं बदल सकी है। गांव को सशक्त करने के ख्याल से सरकार द्वारा कई तरह की योजना चलाई भी गई, लेकिन गांव का समुचित विकास नहीं हो सका। डेढ़ हजार से ज्यादा आबादी वाले गांव के लोगों को अब भी अच्छे दिनों का इंतजार है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार हर घर नल जल योजना के तहत वार्डों में टंकी तो लगा दिया गया, लेकिन कायदे से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अधिकांश परिवार को चापाकल या फिर कुआं के सहारे रहना पड़ रहा है। गांव की महिला रीना देवी, मीना देवी, आरती देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि सुबह होते ही पानी की किल्लत सताने लगती है। मई, जून में तो किउल नदी पूरी तरह सूख जाती है, तब पानी की ज्यादा किल्लत होती है। वर्तमान में नदी में घुटने भर पानी जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.