शाहजहांपुर, मई 1 -- खुटार। खुटार-पुवायां हाईवे पर गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक नवविवाहिता के सपनों को चंद मिनटों में खत्म कर दिया। शादी के महज चार दिन बाद ससुराल लौट रही दुल्हन कल्पना वर्मा समेत चार लोगों की मौत हो गई। परिवार के लोग बहू की विदाई कराकर खुशी-खुशी घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में टैंकर और कार की आमने-सामने भिड़ंत ने पूरा परिवार मातम में डुबो दिया। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव अगैना बुजुर्ग निवासी अनिल वर्मा ने बताया कि उनके इकलौते बेटे रुहाबिल वर्मा की शादी 25 अप्रैल को खुटार क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवत निवासी रामनरेश वर्मा की बेटी कल्पना वर्मा से हुई थी। 26 अप्रैल को विवाह के बाद कल्पना की पहली विदाई कराकर उसे ससुराल लाया गया था। परंपरा के अनुसार अगले ही दिन मायके पक्ष के लोग उसे वापस ले गए थे। गुरुवार को परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.