शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- बाल विकास परियोजना कार्यालय खुटार में शुक्रवार को खुटार ब्लॉक क्षेत्र के 46 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, बीईओ मृत्युंजय सिंह यादव, मुख्य सेविका श्यामा देवी, वैशाली सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार और ब्लॉक मॉनिटर दमयंती गंगवार मौजूद रहीं। मुख्य सेविका श्यामा देवी और ब्लॉक मॉनिटर दमयंती गंगवार ने बताया कि किट में बच्चों के लिए कुर्सी, मेज, ब्लैक बोर्ड सहित अन्य सामग्री शामिल है। कार्यवाहक सीडीपीओ मृत्युंजय सिंह यादव ने बताया कि खुटार ब्लॉक में 154 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें 46 सक्षम केंद्रों को यह किट दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.