शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- मां पंथवारी रोड स्थित एक पैलेस में संघ के नगर कार्यवाह धरम मिश्रा के नेतृत्व में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदुओं को संगठित रहने और सामाजिक एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। संचालन एडवोकेट देवेश कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने देशभक्ति गीतों से की। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने सांस्कृतिक नाटक प्रस्तुत कर छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच हुए अंतिम संवाद का मंचन किया। पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान डॉ कृष्ण मुरारी शुक्ल, प्रचारक रवि, राजकुमारी किरन सिंह, सभासद अनुज मिश्रा, प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा, जिला विद्यार्थी प्रमुख नीतीश कुमार, बाबूराम, हर्षित और जगवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.