शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रैली का शुभारंभ किया गया। रैली को ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद रैली पुवायां रोड, अटल चौक से मार्केट होकर खुटार ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी मृत्युंजय यादव, खंड विकास अधिकारी आशीष सिंह, एनपीआरसी अवनीश मिश्र, डॉ देवेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, संतोष यादव के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...