खुटार में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर, जून 21 -- खुटार। पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी निवासी शरद दीक्षित (29) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 जून को वह घर से बाइक से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन खुटार क्षेत्र के बेला ढाका में सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले थे। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया था। बाद में बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर लखनऊ ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। यह भी पढ़ें- खुटार में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- जख्मी वृद्ध की हादसे में गई जान यह भी पढ़ें- सुपौल : पिकअप की ठोकर से घायल बाइक चालक की पांचवें दिन मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.