खुटार में कई जगहों पर हुआ भंडारा, जुटी भीड़
शाहजहांपुर, जून 2 -- पुरुषोत्तम मास माह के उपलक्ष्य में मंगलवार को खुटार में कई स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। भंडारे में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने पुण्य लाभ कमाया। खुटार के गांव रामपुर कलां में व्यापारियों ने मंगलवार को सिद्ध बाबा स्थान पर विशाल भंडारा का आयोजन कराया। भंडारे में गांव रामपुर कलां, रौतापुर कलां, लक्ष्मीपुर, नवाजपुर, दिलीपपुर, टाहखुर्द कलां, सिकलापुर, पड्सर आदि गांवों से महिलाएं, बच्चें और पुरूष पहुंचे। यहां सभी ने खीर, पूड़ी, सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा कराने वाले लोगों ने बैठाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद देकर सेवा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.