खगडि़या, फरवरी 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता दहमा खैरी खुटहा पंचायत के वार्ड संख्या 14, खुटहा में आगामी 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाले रामधुन महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई है। यज्ञ मंडप एवं भव्य पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इधर जिला महासचिव सह स्थानीय मुखिया पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह तथा जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने यज्ञ स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुखिया पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से गाजे-बाजे और पारंपरिक ध्वज-ध्वजा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 501 कुमारी कन्याओं के साथ साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.