खुटवाटांड़ में आंधी-पानी से उड़ गया घर का छप्पर, ईंट गिरने से महिला घायल
हजारीबाग, मई 14 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के विजैया पंचायत के खुटवाटांड़ गांव में रात में आयी आंधी पानी से जुम्मन मियां के घर का कारकेड का छप्पर टूट कर गिर गया जिससे जुम्मन मियां की पत्नी सगीरा खातून घायल हो गई। उसके साथ एक बच्चा भी था जो बाल बाल बच गया। सगीरा खातून बच्चे को लेकर चारपाई पर सो रही थी। घायल सगीरा खातून का इलाज ग्रामीणों ने कराया। घर का छप्पर उड़ने के बाद सगीरा खातून अपने गोतिया के घर पर रह रही है। बरही के पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कैयूम एवं मुखिया मंसूर अंसारी ने अंचलाधिकारी पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से घायल का इलाज कराने और आवास देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- भदानीनगर: घर में पेड़ गिरने से महिला घायल यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान में विशाल लिप्टस का पेड़ गिरा, स्कूल की बाउंड्री वॉल व दो घर क्षतिग्रस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.