नैनीताल, अप्रैल 3 -- भीमताल। खुजेठी से पतलिया मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 1.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ओखलकांडा ब्लॉक के खुजेठी से पतलिया तक का मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। बरसात में किसानों, ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई। कहा कि धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद डामरीकरण शुरू किया जाएगा। कहा कि सभी मोटर मार्गों पर डामरीकरण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.