झांसी, अगस्त 23 -- झांसी, संवाददाता। झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रविवार दोपहर सकरार थाना क्षेत्र में जावन के पास निवाड़ी और सकरार सीमा पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। छतरपुर (मप्र) के नौगांव निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र कुमार अपने साथी रोहित और राहुल के साथ बाइक से ओरछा जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर यूपी-एमपी सीमा पर पहंुचे। तभी विपरीत दिशा से निवाड़ी (मप्र) के मुड़ारा निवासी जुगल प्रजापति मऊरानीपुर की ओर जा रहे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पेट...