रांची, मई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के खुखरा गांव में स्वच्छता विभाग से निर्मित सोलर सिस्टम जलमीनार पिछले दो वर्षों से खराब है। निर्माण के कुछ माह बाद ही जलमीनार बंद हो गई, लेकिन अबतक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि न तो जनप्रतिनिधि और न ही संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल का यह प्रमुख साधन था। इसके खराब होने से लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार खराब होने की शिकायत स्थानीय मुखिया और पेयजल विभाग से कई बार की गई, लेकिन अबतक कोई पहल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- 32 जलमीनार में केवल 6-7 ही चालू, पानी को लेकर पंचायत में मचा त्राहिमाम लोगों ने जल्द से जल्द सोलर जलमीनार को दुरुस्...