खुखड़ी उठाने के दौरान बीअर में हाथ डालते ही हुआ विस्फोट, कलाई से आगे हाथ उड़ा ।
पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । काचन गांव निवासी 55 वर्षीय शनिचर राम मंगलवार सुबह बीआर में हाथ डालकर खुखड़ी उठाने के प्रयास में हुए विस्फोट की चपेट में आ गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि उनका बायां हाथ कलाई से आगे पूरी तरह नष्ट हो गया। गंभीर रूप से घायल शनिचर राम को परिजन करीब तीन घंटे बाद मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) लेकर पहुंचे। शनिचर राम के अनुसार सुबह करीब छह-सात बजे वे खुखड़ी उठाने के लिए बीआर में हाथ डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच लाया गया। करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद भर्ती करने के लिए उन्हें सर्जरी वार्ड भेज दिया गया।
अस्पताल में बेड की कमी गंभीर रूप से घायल शनिचर राम को सर्जरी वार्ड में पहुंचने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.