बोकारो, जनवरी 19 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ग्रुप डी का दूसरा मैच खेला गया। चास कॉलेज चास के मैदान में खेले गए मैच में खूंटी की टीम ने गोड्डा की टीम को 97 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी की टीम ने 42 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से आदित्य कारण मांझी ने 63, हर्ष रजवार ने 62 व प्रांजल प्रेम ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में गोड्डा की ओर से अर्जुन मंडल ने 29 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि अर्पित आनंद अरमान अंसारी व अभिषेक कुमार को दो-दो सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी गोड्डा की टीम 26 ओवर में 119 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रतीक आर्यन ने 43 व अर्पित आनंद ने नाबाद 30 रन बनाए। गेंदबाजी में खूंटी की ओर से धैर्य राज ने 27 रन दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.