बोकारो, जुलाई 8 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। फुसरो-जैनामोड़ मुख्य सड़क पर खुंटरी के पास मंगलवार अहले सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। घटना सुबह करीब तीन बजे की है। चास निवासी अजय सिंह अपने परिवार के साथ कार (जेएच 09 एजे-3621) से बिहार के आरा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (जेए 028 एन-2695) ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही जरीडीह थाना के एसआई विकास विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा। संयोगवश इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रक सड़क पर खड़े रहने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इससे सड़क पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सुबह क...