खुंटपानी : ठोस कचरा प्रबंधन पर मंथन
चाईबासा, सितम्बर 5 -- चाईबासा। ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खुंटपानी प्रखंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, विकसित भारत जी-राम-जी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायती राज के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं मास्टर जलसहिया सहित संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में यूनिसेफ के सहयोगी दल आईडीएफ के रिसोर्स पर्सन घनश्याम शाह द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कचरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.