नई दिल्ली, जून 12 -- चीनी हमारी हेल्थ के लिए कितनी नुकसानदायक है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा ही इसे छोड़ने की सलाह देते हैं। अच्छी बात है कि आजकल ज्यादातर लोग शुगर अवॉइड कर रहे हैं, लेकिन मीठा खाने की क्रेविंग तो हो ही जाती है। खासकर इंडियन डेजर्ट जैसे हलवा, खीर, लड्डू और बाकी मिठाइयां खाए बिना तो रहना मुश्किल है। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते हैं कि बिना चीनी के ये सब कैसे बनाएं। चीनी के बिना तो ज्यादातर लोगों को गुड़ की एक ऑप्शन समझ आता है, जो चीनी से बहुत अलग नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गुड़ भी चीनी जैसा ही है, इसलिए इसे हेल्दी समझकर खाना कोई समझदारी नहीं है। अब सवाल है कि फिर डेजर्ट को मीठा कैसे करें, आइए जानते हैं कुछ बेहतर ऑप्शन।खजूर का पेस्ट या पाउडर इस्तेमाल करें घर पर हलवा, खीर या कोई भी मिठाई ...